Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: अब डाक विभाग बनवाएगा ऑनलाइन पासपोर्टnow-the-post-office-will-build-online-passport
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
ऑनलाइन पासपोर्ट बनाने के इच्छुक आवेदकों को वेरिफिकेशन के लिए अब जयपुर मुख्यालय व दलालों के पास चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जल्द ही डाक विभ...
ऑनलाइन पासपोर्ट बनाने के इच्छुक आवेदकों को वेरिफिकेशन के लिए अब जयपुर मुख्यालय व दलालों के पास चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जल्द ही डाक विभाग की ओर से डाकघर मुख्यालय में भी पासपोर्ट ऑनलाइन बनाने की व्यवस्था शुरू की जाएगी।
पासपोर्ट प्राधिकरण व डाक विभाग के बीच ऑनलाइन पासपोर्ट सेवा शुरू करने के लिए करार हुआ है। इसके तहत पासपोर्ट बनवाने के लिए आने वाले व्यक्ति को अपने मूल दस्तावेजों के साथ डाकघर मुख्यालय आना होगा। यहीं पर पासपोर्ट की फीस भी जमा हो जाएगी।
यह सब व्यवस्था डाकघर में ऑनलाइन होगी। पासपोर्ट बनवाने वाले व्यक्ति को स्केन किए जाने के बाद उसके मूल दस्तावेज लौटा दिए जाएंगे। इतना ही नहीं फीस भी डाक विभाग अपने यहीं जमा करेगा। प्रति पासपोर्ट पर विभाग को फीस के अतिरिक्त 100 रूपए का मेहनताना मिलेगा। डाक विभाग के पोस्ट मास्टर जनरल एस. आर. मीणा ने बुधवार डाकघर के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पासपोर्ट बनवाने के दौरान पुलिस वेरिफिकेशन से होने वाली परेशानी से भी आमजन को निजात मिल जाएगी।
ऑनलाइन पासपोर्ट बनने से एक सर्वर पुलिस मुख्यालय व दूसरा पासपोर्ट विभाग से जुड़ा रहेगा। वहीं से सीधे ही संबंधित का सत्यापन हो जाएगा। डाकघर से पासपोर्ट के लिए तारीख व समय दिया जाएगा।

उस दिन जयपुर कार्यालय जाकर संबंधित व्यक्ति अपना पासपोर्ट ले सकेगा। मीणा ने बताया कि आमजन को होने वाली मूल दस्तावेजों व अन्य की परेशानी से निजात दिलाने के लिए ही यह करार किया गया है। पासपोर्ट के लिए बुलाने के दौरान मोबाइल पर एसएमएस की व्यवस्था भी की गई है।
गौरतलब है कि कुछ साल पहले तक मैन्युअल प्रक्रिया से पासपोर्ट बनाने में भी डाक विभाग की अहम भूमिका थी। डाक विभाग की ओर पासपोर्ट आवेदन पत्र देने और जमा कर उन्हें पासपोर्ट मुख्यालय भेजा था। लेकिन उस समय आवेदक के पुलिस वेरिफिकेशन आदि के कारण पासपोर्ट बनकर आने मे काफी समय लगता था।

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top