अक्सर ऎसे केस भी सामने आते हैं जिनमें दो पार्टनर पहले तो अपनी मर्जी से फिजिकल रिलेशन बना लेते हैं, लेकिन बाद में किसी एक द्वारा रेप का आरोप लगाकर दूसरे को फंसा दिया जाता है। लेकिन अब ऎसे झूठे आरोपों से बचाने के लिए एक नया एप आ चुका है। व्हाट अबाउट नो नाम से आया यह एप आपको मर्जी के बनाए गए शारिरीक संबंधों का वीडियो एग्रीमेंट तैयार करके देता है। इसके बाद यदि कोई एक पार्टनर दूसरे पर रेप का आरोप लगाता है तो इस एग्रीमेंट को सबूत के तौर पर पेश कर बचा जा सकता है।
20 सेकेंड की वीडियो रिकॉर्डिग का सबूत
व्हाट अबाउट नो एप को पूर्व वॉल स्ट्रीट बैंकर से दर्शन शास्त्र के प्रोफेसर बने माइकल लिस्सिक ने अपनी कंपनी We Consent LLC के तहत बनाया है। यह एक ऎसा एप है जो मर्जी से शारिरीक संबंध बनाने वाले कपल का 20 सेकेंड का वीडियो एग्रीमेंट तैयार देता है। इस एग्रीमेंट को दोनों पार्टनर द्वारा भविष्य में रेप का आरोप लगाने पर सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
बिल्कुल सुरक्षित रहता है एग्रीमेंट
What About No App की एक और खास बात ये है द्वारा तैयार किए गए सेक्स रिलेशनशिप वीडियो एग्रीमेंट सुरक्षित हैं। क्योंकि इन कंसेंट वीडियो में से किसी भी पार्टनर के चेहरे, वीडियो की साइज और अन्य किसी सामग्री से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। इसमें एक और खास बात ये भी है कि व्हाट आबाउट नो द्वारा बनाया गया वीडियो सिर्फ फोन में ही सेव होता है यानि ऑफ लाइन सेव होता है ऑनलाइन नहीं। इससें लोगों के सेक्स रिलेशनशिप लीक अथवा हैक होने का कोई खतरा भी नहीं रहता।
ऎसे तैयार करता है एग्रीमेंट
What About No App के तहत सेक्स रिलेशनशिप एग्रीमेंट तैयार करने के लिए दोनों पार्टनर्स को यह एप ऑन करना होता है। इसके बाद दोनों को अपने फोन के कैमरे चेहरे सामने रखने होते हैं। फिर यह एप एक महिला की आवाज में दोनों से अपने-अपने नाम तथा मर्जी से संबंध बनाने के लिए पूछता है। इसके बाद यदि दोनों पार्टनर्स से यस और नो में जवाब देने के लिए कहता है। यदि दोनों "यस" कह देते हैं तो एप द्वारा बनाया गया वीडियो एग्रीमेंट फोन में सेव हो जाता है, हालांकि दोनों में से किसी एक पार्टनर द्वारा नो कह दिया गया तो यह तैयार हुए वीडियो एग्रीमेंट को अपने आप तुरंत डिलीट कर देता है।
वीकंसेंट के इस एप को एप को फिलहाल एपल आईओस पर काम करने वाले आईफोन्स के लिए जारी किया गया है। इसें एपल आईटयूंस से 4.99 डॉलर की कीमत में डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप का साइज 18.6 MB है तथा अब तक इसें कई लोग डाउनलोड कर चुके हैं। - See more at:
एक टिप्पणी भेजें