Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड से बचने के लिए ध्यान रखें ये बातें, सुखी रहेंगे
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड से बचने के लिए ध्यान रखें ये बातें, सुखी रहेंगे  चूरू से आईएएस की तैयारी करने जयपुर आए हेमंत (परिवर्तित नाम) ने...

ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड से बचने के लिए ध्यान रखें ये बातें, सुखी रहेंगे 

चूरू से आईएएस की तैयारी करने जयपुर आए हेमंत (परिवर्तित नाम) ने ऑनलाइन शॉपिंग से पुराने मोबाइल की डील की। उसने बिल के साथ स्मार्टफोन ले लिया, पर दो दिन बाद जैसे ही हेमंत ने फोन ऑन किया, तो पुलिस स्टेशन से कॉल आई। पूछताछ के लिए उसे थाने बुलवा लिया। वहां हेमंत को पता चला कि जो फोन उसने खरीदा है, वह चोरी का है।

ये एक अकेला उदाहरण नहीं हैं वरन ऎसे दर्जनों उदाहरण रोजाना सामने आते हैं जिनमें ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोगों के साथ फ्रॉड होता है। इन फ्रॉड में अधिकतर खराब सामान भेजना, असली सामान की जगह पुराना सामान देना, क्रेडिट कार्ड डिटेल्स का मिसयूज करना आदि शामिल हैं।

हकीकत में टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव से लोगों में ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज भी दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। यह मार्केट इतना डवलप हो गया है कि नए के साथ पुराने प्रोडक्ट्स भी ऑनलाइन मिलने लगे हैं। ऎसी कई वेबसाइट्स हैं, जिनके जरिए लोग पुरानी चीजें खरीद और बेच रहे हैं। यदि आप भी ऎसी वेबसाइट्स से जरूरत का कोई सामान, जैसे- मोबाइल, लैपटॉप, बाइक, कार खरीद रहे हैं, तो पहले यह जरूर पता कर लें कि सामान बेचने वाला कितना ऑथेंटिक है। दरअसल, देश में ऎसी घटनाएं हो रही हैं, जिनमें लोगों को ऑनलाइन के जरिए चोरी का माल बेचा जा रहा है। कुछ बेहद साधारण सी सावधानियां रख कर इस तरह के फ्रॉड से आप अपने आप को बचा सकते हैं
ऑनलाइन शॉपिंग से चीजें खरीदना गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए कुछ सावधानी बरती जानी चाहिए। साइबर एक्सपर्ट सचिन शर्मा और सत्येन्द्र गुर्जर के अनुसार, इन पॉइंट्स को ध्यान में रखकर बचा जा सकता है। 
- हमेशा सुरक्षित जगह पर मिलकर डील करें। यदि सम्भव हो, तो घर पर मिले।
- किसी एक्सपर्ट से प्रोडक्ट की अच्छी तरह जांच करवा लें।
- हमेशा ओरिजिनल बिल लें। बिल पर सिग्नेचर करवाएं और एड्रेस भी लिखवा लें।
- यदि बिल आपके शहर या नजदीकी शहर का है, तो एक बार दुकान पर जाकर कन्फर्म जरूर कर लें।
- बेचने वाले का आईडी और एड्रेस प्रूफ की कॉपी हमेशा अपने रखें। 
- आईडी प्रूफ पर भी सिग्नेचर करवा लें। यदि आप खरीदार हैं, तो बेचने वाले से लिखवा लें कि डिवाइस खरीदने से पहले की जिम्मेदारी उसी की होगी। कई बार लोग डिवाइस से क्राइम करके उसे बेच देते हैं। 
- खरीदने के बाद आपको लगता है कि यह डिवाइस चोरी का है, तो बिना संकोच किए नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें। 
ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड तथा पुलिस

ऎसे मामलों में कस्टमर को डील करते वक्त अच्छी तरह वैरिफाइ कर लेना चाहिए। पहली ही बार या सीधे ऑनलाइन डील न करें। साथ ही जिस वेबसाइट से ऎसे प्रोडक्ट्स खरीद रहे हैं, उसकी अच्छी तरह पड़ताल कर लें।
- राजेन्द्र शर्मा, डीएसपी, साइबर थाना जयपुर 

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top