ट्रिबर एप करेगा ये काम
जी हां, Triber एक ऎसा एप है जो इस प्रकार की परिस्थितियों में आपके बहुत काम आ सकता है। चाहे आप अपने दोस्तों के साथ पिकनिक पर हों, बीच पर या मेले अथवा रेस्टोरेंट में यह एप खोए हुए साथी का पता फटाफट बता देगा।
कंपास की तरह करता है काम
ट्रिबर एप एक कंपास की तरह काम करता है। यह एप बताता है कि जिस व्यक्ति को आप खोज रहे हैं वह आपसे उस समय सही मायनों में कितने मीटर दूर है। लेकिन इस एप को यूज में तभी लिया जा सकता है जब यह दोनों व्यक्तिों यानी खोजने और गुम होने वाले के पास हो।
प्राइवेसी भी है
ट्रिबर एप आपकी प्राइवेसी की भी सुरक्षा करता है। यदि आप नहीं चाहते कि कोई आपको खोजे या आपकी लोकेशन पता करें तो ऎसा भी कर सकते हैं। आप इस एप में दिए गए "इनविजिबल मोड" स्विच करके अपनी लोकेशन छुपा सकते है ं।
यहां से करें डाउनलोड
ट्रिबर एप को फिलहाल एपल आईओएस वाले आईफोन्स के लिए जारी किया गया है, हालांकि जल्द ही इसें एंड्रॉयड के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस एप को आईफोन पर आप फ्री में यहां क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
एक टिप्पणी भेजें