Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: नारियल और कपूर का ये उपाय बचाता है बालों को झड़ने से
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
नारियल और कपूर का ये उपाय बचाता है बालों को झड़ने से बालों का गिरना आजकल एक आम समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए किसी पार्लर में जाने से...

नारियल और कपूर का ये उपाय बचाता है बालों को झड़ने से





















































बालों का गिरना आजकल एक आम समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए किसी पार्लर में जाने से बेहतर है कि घर पर ही मौजूद नेचुरल प्रॉडक्ट का सहारा लिया जाए। यदि आप भी गिरते बालों से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय...
1. नारियल के तेल में कपूर मिलाएं और इसे अच्छी तरह बालों में नियमित लगाएं। बालों का गिरना कम हो जाएगा।
2. गुनगुने जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर का पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इस पेस्ट को सिर पर लगा लें। 15 मिनट बाद बाल गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों में बालों के गिरने की समस्या दूर हो जाएगी।
3. नियमित रूप से नारियल पानी पिएं।
4. अमरबेल को नारियल तेल में उबालकर बालों में लगाएं।
5. अधिक से अधिक पानी पिएं और चाय व कॉफी लेना कम कर दें।
6. सरसों के तेल में मेहंदी की पत्तियां डालकर गर्म करें। ठंडा कर के बालों में लगाएं। इससे बालों का झड़ना रुक जाएगा।
7. नीम और बेर की पत्तियों को पीस लें। इसमें नींबू का रस डालकर बालों की जड़ों में लगाएं। एक घंटे बाद सिर धो लें। बालों का झड़ना बंद हो जाएगा।
8. बड़ के दूध में नींबू का रस मिलाकर नियमित लगाने से बालों का झड़ना कम हो जाता है।
9. ग्रीन टी के नियमित सेवन से बालों के झड़ने की समस्या को आसानी से रोका जा सकता है।
10. बाल धोने के आधा घंटा पहले बालों में दही लगाएं। फिर बालों को धो लें। बाल झड़ना बंद हो जाएगा।
11. बालों में नियमित रूप से शुद्ध घी से मसाज करने से भी बाल गिरने बंद हो जाते हैं।

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top