टेक्नोलॉजी कंपनी Microsoft ने ट्रांसलेटर एप लांच किया है जो कि विभिन्न डिवाइसेज में 50 भिन्न भाषाओं को सपोर्ट करेगा। दूसरी ओर गूगल का ट्रांसलेट एप टेक्सट व वॉयस कंवर्सेशन के लिए 27 भाषाओं को सपोर्ट करेगा। iOS व एंड्रायड प्लेटफार्म के लिए उपलब्ध इस एप का नाम Microsoft Translator है। यह फोंस व टैबलेट्स के साथ एपल वॉच और स्मार्टवॉचेज को सपोर्ट करता है।
ट्रांसलेट के लिए शब्द या फ्रेज को बस बोलना भर है, प्रतिक्रियात्मक रूप से एप स्क्रीन पर ट्रांसलेट के बाद टेक्सट को डिस्प्ले भी करेगा और बोलेगा भी।
टेक्सट को कॉपी पेस्ट भी किया जा सकता है। अपने विंडोज फोन मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम और अपने विंडोज 10 डेस्कटॉप सॉफ्टवेयर के लिए एप्स के साथ Bing वेबसाइट के जरिए Microsoft पहले से ही ट्रांसलेशन का काम कर रहा है।
अपने स्काइप ट्रांसलेटर प्रोग्राम के माध्यम से भी कंपनी टांसलेशन कर रहा है
नये एप के साथ Microsoft ने Google territory में प्रवेश लिया है, जो काफी लंबे समय से iOS और एंड्रायड प्लेटफार्म के लिए ट्रांसलेशन सर्विस दे रहा है।
Microsoft Translator के साथ आप अपनी घड़ी में सीधा ही बोल सकते हैं जिससे 50 भिन्न भाषाओं में इंस्टैंट ट्रांसलेशन देखा जा सकता है। यह एप आपके लिए घड़ी के जरिए फ्रेज का सही उच्चारण कर सकेगी। और सभी ट्रांसलेशन और सेटिंग्स आपकी घड़ी और फोन के बीच सिंक्रोनाइज हो जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें