यह खबर आपके लिए है। अगर आप व्हाट्सएप यूज करते हैं तो सावधान हो जाएं। एक सिक्योरिटी फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स एक क्यूआर कोड कम्प्यूटर पर भेज रहे हैं जो 200 मिलियन से भी ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है।
कंप्यूटर के जरिए करता है अटैक
सिक्योरिटी फर्म के अनुसार मेलिसियसकार्ड नाम का यह वायरस साधारण वीकार्ड कॉन्टैक्ट फॉर्मेट में आपको कम्प्यूटर पर भेजा जाता है। जैसे ही आप उसे खोलते हैं यह आपके कम्प्यूटर में बूट हो जाता है और अलग अलग तरह की फाइलों के साथ इंस्टॉल हो जाता है।
व्हाट्सएप वेब के जरिए करता है डेटा चोरी
यह व्हाट्सएप वेब से डाटा चोरी कर सकता है और फाइलों को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि इस बारे में व्हाट्सएप को जानकारी दी जा चुकी है।
ऎसे बचें वायरस अटैक से
इस वायरस अटैक की जानकारी आने के बाद व्हाट्सएप ने अपना नया अपडेट जारी किया है। नए अपडेट में इस वायरस का खतरा नहीं है। अगर आपका व्हाट्सएप वेब अपडेट नहीं है तो यह वायरस आपके डेटा को नुकसान पहुंचा सकता है। इस वायरस से बचने का एकमात्र व्हाट्सएप वेब को अपडेट करना ही है।
एक टिप्पणी भेजें