Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: सावधान, स्कैमर्स के निशाने पर है आपका Linkedin Account
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
साइबर क्रिमिनल्स अब फेक लिंक्डइन आईडी का इस्तेमाल कर बिजनेस प्रोफेशनल्स को नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं। हैकर्स फेक लिंक्डइन आईडी का ...
साइबर क्रिमिनल्स अब फेक लिंक्डइन आईडी का इस्तेमाल कर बिजनेस प्रोफेशनल्स को नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं। हैकर्स फेक लिंक्डइन आईडी का यूजर कर आपकी कॉन्टेक्ट इंफोर्मेशन हासिल करने से लेकर ईमेल्स आदि का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।
साइबर क्रिमिनल्स द्वारा फेक लिंक्डइन आईडी का इस्तेमाल कर लोगों को नुकसान पहुंचाने की इस नई तकनीक का खुलासा सिक्योरिटी सॉल्युशन फर्म साइमेंटिक ने किया है। जिसके तहत हैकर्स आपकी निजी सूचानाएं चुराने समेत आपको कई तरह के नुकसान पहुंचा सकते हैं।
लिंक्डइन के पूरी दुनिया में 400 मिलियन से ज्यादा एटिक्व यूजर्स है। यह वेबसाइट अब स्कैमर्स के निशाने पर आ चुकी है जिससे वो कई तरह के तहत बिजनेस इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स जैसे सिक्योरिटी, ऑयल गैस आदि को अपना निशाना बना सकते हैं।
स्कैमर्स लोगों के साथ धोखा करने के लिए फेक आईडी में रियल लिंक्डइन आईडी पर मौजूद सूचनाओं का इस्तेमाल कर रहे है ताकी वो बिल्कुल रियल लगे। ऐसा करके वो रिक्रूटर्स को आकर्षित करने की कोशिश करते हैं। साइमेंटिक के मुताबिक इन स्कैमर्स के मुख्य निशाने पर बिजनेस प्रोफेशनल्स है जिसके साथ धोखा किया जा सकता है।

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top