Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: यदि ये महिला है आपकी फेसबुक फ्रेंड तो तुरंत करें अनफ्रेंड
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
सोशल साइट फेसबुक पर आपको भी कई फ्रेंड रिक्वेस्ट आते होंगे और इनमें कुछ ऐसे लोग होंगे जिन्हें आप जानते होंगे और कुछ ऐसे भी होंगे जिन्हें ...
सोशल साइट फेसबुक पर आपको भी कई फ्रेंड रिक्वेस्ट आते होंगे और इनमें कुछ ऐसे लोग होंगे जिन्हें आप जानते होंगे और कुछ ऐसे भी होंगे जिन्हें आप नहीं जानते। लेकिन, इन दिनों फेसबुक पर एक महिला का अकाउंट काफी वायरल हो रहा है, जिसे फेक बताकर बंद करवाने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम छिड़ी है। अब तक हजारों लोग महिला के नाम पर बने अकाउंट के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं और अपने फ्रेंड्स को इसके बारे में सावधान कर रहे हैं।
मधु शाह नाम के अकाउंट से फेसबुक यूजर्स को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। फेसबुक पर मधु शाह नाम से एक, दो नहीं बल्कि 34 अकाउंट चल रहे हैं जिन्हें फेक अकाउंट बताया जा रहा है। इन अकाउंट्स में महिला का केवल डिस्प्ले पिक (डीपी) समान है, लेकिन लोकेशन अलग-अलग शहरों में हैं।
सबसे पहले इस महिला के फेक अकाउंट का खुलासा पवन मंगनानी नामक शख्स ने किया, जिसके बाद इस पोस्ट पर सैकड़ों कमेंट आ चुके हैं और कई लोग इसे बंद करवाने की मुहिम छेड़े हुए हैं।
अगर आपको भी इस नाम से कोई फ्रेंड रिक्वेस्ट आई है तो बेहतर ही होगा कि आप उसे एक्सेप्ट न करें और अगर मधु शाह आपकी फ्रेंड लिस्ट में पहले से ही मौजूद हैं तो उन्हें फौरन अनफ्रेंड कर दीजिए।
बताया जा रहा है कि यह एक स्पैम है, जो फेक अकाउंट के जरिये दुनियाभर के लोगों के अकाउंट से जोड़ रहा है और लोगों की पर्सनल डिटेल चुरा रहा है।

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top