लोगों की यह धारणा गलत है कि अंडे में फैट उच्च मात्रा में होता है, इसलिए इसको रोज खाने से वज़न बढ़ने का डर होता है। आहार विशेषज्ञों का मानना है कि जो लोग हेल्दी तरीके से वज़न घटाना चाहते हैं, वे ज़रूर अंडा को अपने डायट में शामिल करें।
- 1
अंडे खाएं पतले हो जाएं
लोगों की यह धारणा गलत है कि अंडे में फैट उच्च मात्रा में होता है, इसलिए इसको रोज खाने से वज़न बढ़ने का डर होता है। आहार विशेषज्ञों का मानना है कि जो लोग हेल्दी तरीके से वज़न घटाना चाहते हैं, वे ज़रूर अंडा को अपने डायट में शामिल करें। आपको विश्वास नहीं हो रहा है न, इस तथ्यों के बारे में जानें फिर सोचें।Image Source - Getty Images - 2
उच्च मात्रा में प्रोटीन
जो लोग वेट ट्रेनींग प्रोग्राम के दौरान मसल्स स्ट्रेंगथनिंग एक्सरसाइज़ आदि करते हैं उनके शरीर से प्रोटीन का खपत ज़्यादा होता है। उनके इस क्षति को अंडा पूरा करता है। एक हार्ड बॉयल्ड एग (hard-boiled egg) (100 grams) में 13 ग्राम प्रोटीन होता है जो पुरूष कें शरीर प्रोटीन के कुल ज़रूरत के 23% और महिला के 28% को पूरा करता है।Image Source - Getty Images - 3
लो फैट
ज़्यादातर लोगों का मानना है कि अंडे में सबसे ज़्यादा अनहेल्दी फैट्स होते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि इसमें 5 ग्राम फैट्स होते हैं। अतः जो कोई भी वज़न घटाने के प्रक्रिया में संलग्न है वह अंडा ज़रूर खायें, इससे लाभ ही मिलेगा। पढ़े- अंडे की मदद से बालों का झड़ना कम करें।Image Source - Getty Images - 4
पौष्टिकता या न्यूट्रीएन्ट्स से भरपूर
अगर आप हेल्दी तरीके से वज़न घटाना चाहते हैं तो सोच-समझकर ज़रूरी पौष्टिकताओं का सेवन करें। इसलिए रोज सुबह नाश्ते में अंडा ज़रूर खायें। हाँ, अंडे की जर्दी का सेवन आप हफ़्ते में एक बार करें क्योंकि इसमें पौष्टिकताओं के साथ कोलेस्ट्रोल भी होता है। लेकिन अंडे की सफेदी का सेवन रोज कर सकते हैं। पढ़े- अंडा देखने की क्षमता को उन्नत करता है।Image Source - Getty Images - 5
लंबे समय पेट को भरा रखता है
मेटाबॉलिज़्म में एक अध्ययन के प्रकाशन से अनुसार नाश्ते में एक अंडा खाने से जो कैलोरी मिलता है वह समान मात्रा के कैलोरी वाले नाश्ते के तुलना में पेट को ज़्यादा देर तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे आपका कमर कमरा बनने से बच जाता है।Image Source - Getty Images - 6
आसानी से मिल जाता हैृ
आपको कहीं भी आसानी से अंडा मिल जाएगा। और सबसे बड़ी बात यह है कि यह उतना महंगा भी नहीं होता है , इसलिए इसका सेवन करना सबके लिए आसान होता है। लेकिन एक बात का ध्यान रखने की ज़रूरत यह है कि कभी भी इसको फ्राई करके न खायें, उबला हुआ अंडा सबसे ज़्यादा फायदेमंद होता है।Image Source - Getty Images - 7
हेल्दी तरीके से अंडे खाना
वैसे तो आप अंडा करी बनाकर या उबालकर या फ्राई करके किसी भी तरह दिन में एक या दो बार खा सकते हैं लेकिन हेल्दी तरीके से खाने पर ही यह शरीर के लिए उपयोगी सिद्ध होता है।Image Source - Getty Images - 8
खाएं इन तरीकों से अंडे
ऑमलेट बनाकर या स्क्रैब्लड रूप में अंडा कभी भी न खायें क्योंकि यह वज़न घटाने के प्रक्रिया पर पानी फेर देता है। इसको बनाने में बहुत तेल की ज़रूरत होती है, इसलिए यह उतना हेल्दी नहीं होता है।उबला हुआ अंडा वज़न घटाने की प्रक्रिया में सहायता करता है। फैट कम और पौष्टिकता से भरपूर होता है। लेकिन हजम आसानी से हो जाता है, सिर्फ अंडे की जर्दी का सेवन रोज न करें।अगर आप होलसम ब्रेकफास्ट करना चाहते हैं तो होल ग्रेन ब्रेड के साथ उबला हुआ अंडा या पोच्ड अंडा खा सकते हैं। इसमें फाइबर होता है और प्रोटीन पूरे दिन के लिए आपको ऊर्जा से भरपूर कर देता है।








एक टिप्पणी भेजें