Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: बैंक जाने की जरूरत नहीं, मोबाइल पर ही खोल सकते हैं अकाउंट
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
इस जमाने में हर काम जब मोबाइल फोन पर ही हो रहा है तो बैंकिंग कैसे पीछे रह सकती है। मोबाइल बैंकिंग से आप पैसे ट्रांसफर करने, बिल्स भरने सम...


इस जमाने में हर काम जब मोबाइल फोन पर ही हो रहा है तो बैंकिंग कैसे पीछे रह सकती है। मोबाइल बैंकिंग से आप पैसे ट्रांसफर करने, बिल्स भरने समेत तमाम तरह के ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। लेकिन अब आप�मोबाइल फोन�के जरिए ही बिना बैंक गए अपना अकाउंट भी खोल सकते हैं, वह भी चंद मिनटों में!









फेडरल बैंक ने दी है सुविधा


मोबाइल फोन के जरिए बैंक अकाउंट खोलने के यह सुविधा फेडरल बैंक ने दी है। इस बैंक ने अपना एक नया मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस एप के जरिए आप घर बैठे चंद मिनटों में ही अपना नया बैंक अकाउंट खोल सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड अपने पास रखना होगा।









पहले भी दे चुका है ऎसी ही सुविधा


आपको बता दें कि फेडरल बैंक वही बैंक है जिसने कुछ सालों फेडबुक एप दिया था। यह एक तरह का ई-पासबुक एप है जिसके तहत ग्राहक अपने मोबाइल फोन पर ही अपने बैंक ट्रांजैक्शंश का हिसाब-किताब रख सकते हैं। इसके लिए कि सी प्रकार के पेपर बुक की जरूरत नहीं होती। आपको बता दें कि बैंक ने अपने पुरानी फेडबुक एप को ही अपग्रेड कर अकाउंट ओपनिंग की यह नई सुविधा जारी की है। इस अपग्रेडेड एप के जरिए अब कोई भी कहीं से भी अपना अकाउंट इस बैंक में खोल सकता है। यह एप एंड्रॉयड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम वाले गैजेट्स पर काम करता है।









ऎसे खोलें अपना बैंक अकाउंट


इसमें सबसे खास बात ये है कि इस एप के तहत खुलने वाला आपका नया बैंक अकाउंट जीरो बैलेंस होगा। इसे खोलने के लिए आपको कोई भी न्यूनतम राशि जमा नहीं करवानी पड़ेगी।



अपना नया बैंक अकाउंट खोलने के लिए यह एप आपको यहां क्लिक कर आईओएस अथवा एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर डाउलोड करना होगा। इसके बाद ये स्टेप्स अपनाएं...



1. एप को डाउनलोड कर ओपन करें


2. इसके आद आपसे आपके आधार कार्ड का क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए कहा जाएगा आप वैसा ही करें। इसके बाद आपको अपना पैन कार्ड स्कैन करने के लिए कहा जाएगा, आप वैसा ही करें।




3. इसके बाद आपको अपने नए बैंक अकाउंट से संबंधित सारी जानकारियां मिल जाएगी। इनमें वो सभी जानकारियां आपको दी जाएंगी कि कैसे आप पैसे ट्रांसफर करने समेत फिक्स्ड डिपॉजिट, एटीएम से पैसे निकालनें, डेबिट कार्ड लेने तथा ऑनलाइन खरीदारी करने आदि सब शामिल होंगी।





About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top