Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: Top 10: मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में हैं ये हैकर्स, FBI ने रखा है करोड़ों का इनाम
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
हाल ही में अमेरिका की जांच एजेंसी FBI (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल्स की लिस्ट जारी की है। इस FBI की लिस्ट म...
हाल ही में अमेरिका की जांच एजेंसी FBI (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल्स की लिस्ट जारी की है। इस FBI की लिस्ट में ड्रग डीलर्स, टेररिस्ट, मर्डरर या रेपिस्ट नहीं हैं, बल्कि टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में साइबर क्रिमिनल्स हैं। इन साइबर क्रिमिनल्स ने इंटरनेट और हैकिंग के जरिए दुनिया भर में अपना आतंक फैलाया है।
साइबर क्रिमिनल्स क्राइम की दुनिया में नई प्रजाति की तरह हैं। ये अन्य क्रिमिनल्स के मुकाबले ज्यादा पढ़े-लिखे और टैलेंटेड हैं। ये क्रिमिनल्स ऐसे हैं जो माउस की एक क्लिक से अरबों रुपए की हेराफेरी कर सकते हैं या लाखों इंटरनेट यूजर्स का डाटा चुरा सकते हैं।

1. निकोल पॉपेस्कू (Nicole Popescu)
क्या किसने सोचा होगा कि फेक ऑनलाइन नीलामी के जरिए अरबों रुपए कमाए जा सकते हैं?जी हां, निकोल पॉपेस्कू ने ऐसा सोचा और किया भी। 34 साल के इस रोमानियन आरोपी ने अमेरिकी लोगों को फेक ऑनलाइन नीलामी में शामिल कर अरबों रुपए ठग लिए। इस हैकर से ठगे जाने वालों में cars.com और Autotrader.com जैसी वेबसाइट्स भी शामिल हैं।
इतना ही नहीं, निकोल पॉपेस्कू और उसके साथी पर साइबर क्राइम के जरिए 3 मिलियन डॉलर (लभग 189510000 रुपए) चुराने का भी आरोप है। निकोल पॉपेस्कू को पकड़ने के लिए अमेरिकी पुलिस कई हथकंडे अपना चुकी है, लेकिन साइबर क्राइम का ये मास्टरमाइंड अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

निकोल से जुड़ी कोई भी जानकारी देने वाले को अमेरिकी पुलिस ने 1 मिलियन डॉलर (लगभग 63170000 रुपए) इनाम देने की घोषणा की है।
2. Evgeniy Bogachev

FBI की लिस्ट में सबसे ऊपर रूस के इस साइबर हैकर का नाम है। इसे लोग ‘Lucky12345’ and ‘Slavik’ के नाम से जाने जाते हैं। FBI के मुताबिक, जिनस बैंकिंग ट्रोजन मालवेयर (Zeus Banking Trojan malware) का मास्टरमाइंड स्लेविक ही है। इस मालवेयर के जरिए इसने 100 मिलियन डॉलर (लगभग 6 अरब 32 करोड़ रुपए) की चोरी का आरोप है। इस हैकर पर अवैध तरीके से दुनिया के कई बैंकों से पैसे ट्रांसफर करने का भी आरोप है।
3. Alexsey Belan

27 साल के इस रशियन हैकर पर साल 2012 और 2013 में कैलिफोर्निया और नेवेदा के 3 ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के कम्प्यूटर नेटवर्क को हैक करने का आरोप है। हैकिंग के अलावा इसपर फेक आइडेंटिटी बनाने और डाटा चोरी करके बेचने का आरोप है।
4. Peteris Sahurovs

Peteris Sahurovs 2010 में हुए इंटरनेशनल साइबर क्राइम के आरोप में मोस्ट वॉन्टेड हैकर्स की लिस्ट में शामिल है। इस हैकर को दुनिया भर में ‘SAGADE’ और 'PIOTREK' के नाम से पहचाना जाता है। इसने इंटरनेट के जरिए यूजर्स से अरबों रुपए एंठे। फेक प्रोफाइल बनाकर यह अपने आप को किसी ऑनलाइन विज्ञापन कंपनी का सेल्समैन बताता था।

इस हैकर ने एंटी-वायरस के जरिए लोगों के कम्पयूटर में वायरस पहुंचाया और डाटा हैक किए। इसपर यूएस की कई कंपनियों के साथ ठगी करने का भी आरोप है।
5. Carlos Enrique
अल सल्वाडोर के Carlos Enrique पर 2003 में फ्रॉड वेबसाइट चोरी करने और चलाने का आरोप है। यह ऐसी वेबसाइट थी जहां अपने मनपसंद लोगों का डाटा चोरी कर उनकी जासूसी कराई जाती थी। सॉफ्टवेयर का नाम था Lover Spy (लवर स्पाई)। यह वेबसाइट अपने साथी से धोखा करने वाले लवर्स को पकड़ने का दावा करती थी। इस वेबसाइट से Carlos Enrique ने लोगों को खूब बुद्धू बनाया और पैसे ऐंठे। 
6. Farhan Ul Arshad

यह पाकिस्तानी हैकर एक ऐसे इंटरनेशनल फ्रॉड का मास्टरमाइंड है। जिसकी चपेट में पाकिस्तान, फिलीपींस, सऊदी अरब से लेकर स्पेन, इटली और मलेशिया के लोग आ गए थे। फरहान पर एक टेलीकम्युनिकेशन कंपनी से इंटरनेट के जरिए 50 मिलियन डॉलर (लगभग 3158500000 रुपए) की चोरी का भी आरोप है। बता दें कि इस हैकर ने साल 2008 से 2012 के बीच टेलिकॉम इंडस्ट्री में बिजनेसमैन बनकर काम भी किया।
7. Noor Aziz Uddin

नूर अजीज-उद्दीन भी पाकिस्तान का साइबर क्रिमिनल है। इसने फरहान-उल-अर्शद के साथ मिलकर कई साइबर क्राइम किए। इस पाकिस्तानी हैकर ने भी टेलिकॉम इंडस्ट्री में बिजनेसमैन बनकर काम किया। कई टेलिकॉम कंपनियों से फ्रॉड करने के अलावा नूर अजीज पर वायर फ्रॉड करने और कम्प्यूटर्स हैक करके उनका इस्तेमाल करने का आरोप है।
8. Andrey Tamme

Andrey Tamme भी रशियन हैकर है। इसपर साल 2007 से 2011 के बीच घोस्ट क्लिक ऑपरेशन में शामिल होने का आरोप है। इस ऑपरेशन में 40 लाख यूजर्स का डाटा खतरे में पड़ गया था। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा भी इसकी चपेट में था। ऑनलाइन थेफ्ट के जरिए Andrey 14 मिलियन डॉलर (लगभग 884380000 रुपए) चुराने में सफल रहा था।
9. Shailesh Kumar Jain

शैलेश कुमार जैन अमेरिका में रहने वाला भारतवंशी है। यह भी FBI की साइबर क्रिमिनल्स की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल है। इसका नाम एक ऐसे इंटरनेशनल साइबर क्राइम के लिए FBI की लिस्ट में है जिसकी चपेट में 60 देशों के लोग आ गए थे। शैलेश सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स बनाता था जिसे लगभग 10 लाख लोगों ने खरीदा। इसने यूजर्स को बोगस एरर मैसेजेस भेजकर डाटा हाइजैक किया।
10. Viet Quoc Nguyen

यह साइबर क्रिमिनल वियतनाम का रहने वाला है। इसपर अमेरिका के कई ई-मेल सर्विस प्रोवाइडर्स के सर्वर से यूजर्स का डाटा चोरी का आरोप है। इसपर प्रॉपर्टी मार्केट डाटा से लेकर कई गोपनीय जानकारियां चुराने का आरोप है।

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top