Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: अनियोजित कामगारों के लिए स्‍मार्टकार्ड लांच करेगी सरकार
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
बेरोजगारों के लिए नेशनल करियर सर्विसेज (NCS) के तहत नेशनल करियर काउंसलिंग पोर्टल को पहले ही लांच कर दिया गया था जिसमें नाम रजिस्टर कराना ...
बेरोजगारों के लिए नेशनल करियर सर्विसेज (NCS) के तहत नेशनल करियर काउंसलिंग पोर्टल को पहले ही लांच कर दिया गया था जिसमें नाम रजिस्टर कराना था और अब सरकार अनियोजित कामगारों के लिए अगले माह से स्मार्टकार्ड लांच करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही NCS पोर्टल लांच कर दिया जो एंप्लायमेंट एक्सचेंज के आधुनिकीकरण का एक हिस्सा है। 45 मिलियन बेरोजगारों ने एंप्लायमेंट एक्सचेंज में रजिस्टर किया है। अब जब ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध है तो अपने नाम के रजिस्ट्रेशन के लिए एक्सचेंज में जाने की जरूरत नहीं क्योकि इसे ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। लगभग 40 कंपनियों ने इस पोर्टल को ज्वाइन किया है और वे इसपर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर नौकरियों का ऑफर दे सकते हैं। U-Win के नाम से आने वाले स्मार्टकार्ड को 3.5 मिलियन लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्कीम सितंबर माह के पहले हफ्ते में प्रधानमंत्री लांच करेंगे। सभी राज्यों को इस बारे में सूचित किया गया है कि वे अपने बेरोजगार कामगारों को इस स्कीम के लिए रजिस्टर करा दें। देश में मौजूद कुल कामगारों की 93 प्रतिशत जनसंख्या अनियोजित कामगारों की है और उनके लिए सरकार ने पहले ही राष्ट्रीय सुरक्षा बीमा योजना व अटल पेंशन योजना लांच किया है। फिलहाल, मंत्रालय अभी अनियोजित कामगारों के लिए योजनाएं बना रही है। 

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top