Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: अब इस एक मैसेज से चालू या बंद कर सकते हैं मोबाइल पर इंटरनेट
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
अब आप अपने  मोबाइल  पर इंटरनेट सेवा  को महज एक ही SMS या Call से बंद कर सकते हैं। इसके लिए आपको  टोल फ्री नंबर 1925  पर एसएमएस या काल कर...
अब आप अपने मोबाइल पर इंटरनेट सेवा को महज एक ही SMS या Call से बंद कर सकते हैं। इसके लिए आपको टोल फ्री नंबर 1925 पर एसएमएस या काल करना होगा।

ट्राई ने किया निर्देश जारी
दूरसंचार नियामक ट्राई को मोबाइल कंपनियों द्वारा मोबाइल डेटा को बंद (डिएक्टिवेट) करने की प्रक्रिया बहुत जटिल बनाने की शिकायतें मिलने के बाद ऎसा किया जा रहा है। इसी के चलते ट्राई ने नये दिशा निर्देश जारी किए हैं।
दूरसंचार कंपनियों को निर्देश जारी
दूरसंचार नियामक ने दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि कि वे मोबाइल इंटरनेट सेवा को शुरू या बंद करने के लिए एक सितंबर से टॉल फ्री नंबर "1925" शुरू करे। मोबाइल पर इंटरनेट सेवा शुरू या बंद करने के लिए अब आप इस नंबर पर कॉल या एसएमएस कर सकते हैं।
करना होगा ये मैसेज
मोबाइल फोन पर इंटरनेट शुरू करने के लिए आपको "स्टार्ट" लिखकर 1925 पर एसएमएस भेजना होगा जबकि सेवा बंद करने के लिए "स्टॉप" लिखकर एसएमएस करना होगा।
डेट खत्म होते ही बंद हो जाएगी सेवा
ट्राई के नए नियमों के मुताबिक कोई भी सेवा प्रदाता कंपनी ग्राहक की सहमति के बिना किसी कनेक्शन पर डेटा सेवा शुरू या बंद नहीं करेगी। ट्राई ने यह भी निर्देश दिया है कि ग्राहक की सहमति उस द्वारा ली गई मोबाइल इंटरनेट सीमा जैसे कि 500 एमबी, 1जीबी या 2जीबी के समाप्त होते ही उसकी इंटरनेट सेवा भी बंद हो जाएगी।

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top