Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: सावधान! फायरफोक्स यूज करते हैं तो हैक हो सकता है आपका कंप्यूटर
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
यदि आप भी अपने  कंप्यूटर  में इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए मोजिला का फायरफोक्स ब्राउजर इस्तेमाल करते हैं तो सावधान होने की जरूरत है। एक सिक्...
यदि आप भी अपने कंप्यूटर में इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए मोजिला का फायरफोक्स ब्राउजर इस्तेमाल करते हैं तो सावधान होने की जरूरत है। एक सिक्योरिटी रिसर्च फर्म के मुताबिक इस ब्राउजर में कुछ कमियों के चलते इसे हैक किया जा सकता है। इसके बाद अटैकर्स आपकी पर्सनल सूचनाएं चुरा सकते हैं जिसका पता आपको नहीं चलने वाला।

फायरफोक्स पीडीएफ वीवर में हैं कमी
सिक्योरिटी रिसर्च फर्म कोडी क्रयूज के मुताबिक यह कमी फायरफोक्स ब्राउजर के पीडीएफ वीवर में हैं। इसके चलते हैकर्स इस ब्राउजर वाले कंप्यूटर्स से यूजर्स की पर्सनल सूचनाएं चुरा सकते हैं। इस तरह कंप्यूटर्स हैक करने वाले एक एड को हाल ही में रूस की एक न्यूज वेबसाइट पर देखा गया था।
विंडोज ओएस वाले कंप्यूटरों पर है खतरा
खबर है कि फायरफोक्स ब्राउजर की इस कमी के चलते सबसे ज्यादा खतरा विंडोज ओएस पर काम करने वाले कंप्यूटरों पर है।
एंड्रॉयड और मैक सुरक्षित
सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक फायरफोक्स ब्राउजर की इस कमी का असर एंड्रॉयड ओस वाले गैजेट्स और मैक कंप्यूटरों पर नहीं होगा। क्योंकि फायरफोक्स पीडीएफ वीवर इनको सपोर्ट नहीं करता।
अपने कंप्यूटर को ऎसे करें सुरक्षित
मोजिला के मुताबिक हैकिंग से बचने के लिए आपको अपने कंप्यूटर में फायरफोक्स को वी39.03 अथवा इससे ऊपर वर्जन से अपडेट करना जरूरी है। इसके अलावा फायरफोक्स को डिफाल्ट ब्राउजर के रूप में भी सेट करने पर हैकिंग से बचा जा सकता है, क्योंकि ऎसा करने पर यह अपने आप अपडेट होता रहता है। यदि आपने ऎसा नहीं किया हुआ है तो इसे मेनुअली अपडेट करने की जरूरत है।

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top