Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: मॉल, बाथरूम या कहीं और, इन 11 चीजों में छिपा हो सकता है कैमरा
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
हाईटेक टेक्नोलॉजी के चलते कई डिवाइस में हिडन कैमरा (छुपा हुआ कैमरा) का इस्तेमाल होने लगा है। इन कैमरों का इस्तेमाल अक्सर स्टिंग करने में ...
हाईटेक टेक्नोलॉजी के चलते कई डिवाइस में हिडन कैमरा (छुपा हुआ कैमरा) का इस्तेमाल होने लगा है। इन कैमरों का इस्तेमाल अक्सर स्टिंग करने में किया जाता है। हालांकि, कई लोग इनके गलत इस्तेमाल से लोगों के वीडियो शूट करके उन्हें ब्लैकमेल भी करते हैं। हाल ही में दिल्ली के शॉपिंग मॉल में जूते में स्पाई कैमरा छिपाकर महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इसके पहले मॉल्स में ट्रायल रूम और लेडीज वॉशरूम में छिपे कैमरे से महिलाओं के वीडियो बनाने के कुछ मामले सामने आ चुके हैं।
 
दरअसल, इन हिडन कैमरा का इस्तेमाल ऐसे डिवाइस में किया जाता है, जो रोजाना इस्तेमाल में आती हैं। ऐसे में इन्हें देखकर इस बात का अंदाजा बिल्कुल भी नहीं लगाया जा सकता कि इसमें कैमरा भी हो सकता है। dainikbhaskar.com आपको कुछ ऐसे ही डिवाइस और उनकी कीमत के बारे में बता रहा है, जिनमें स्पाइ कैमरा होता है।
 
Shoes Spy Camera
कीमत : 14 से 16 हजार रुपए
 
किसी के जूते में कैमरा हो सकता है आप शायद इस बात पर यकीन ना करें, लेकिन दिल्ली में महिलाओं के वीडियो बनाने के लिए इसी तरह के शू का इस्तेमाल किया गया। ऊपर दिखाई गई जूते की इमेज में 32GB मेमोरी वाला स्पाइ कैमरा लगा हुआ है, जो HD (1280X720 पिक्सल रेजोल्यूशन) डिस्प्ले क्वालिटी का वीडियो शूट करता है। इसमें लैस की तरफ कैमरा है, जो आसानी से नजर नहीं आता। इसके पास एक LED भी लगी हुई है। कैमरा में शटर मौजूद है, जिसका अलग से बटन दिया गया है। वहीं, पावर की और USB पोर्ट भी दिया गया है। इस जूते में कैमरा को इस कदर छिपाया गया है कि बार-बार देखने के बाद भी आप इसे ढूंढ नहीं सकते। ये जूते पेयर में आते हैं और कैमरा का इस्तेमाल सिर्फ एक शू में किया गया है।
  हाईटेक टेक्नोलॉजी के चलते कई डिवाइस में हिडन कैमरा (छुपा हुआ कैमरा) का इस्तेमाल होने लगा है। इन कैमरों का इस्तेमाल अक्सर स्टिंग करने में किया जाता है। हालांकि, कई लोग इनके गलत इस्तेमाल से लोगों के वीडियो शूट करके उन्हें ब्लैकमेल भी करते हैं। हाल ही में दिल्ली के शॉपिंग मॉल में जूते में स्पाई कैमरा छिपाकर महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इसके पहले मॉल्स में ट्रायल रूम और लेडीज वॉशरूम में छिपे कैमरे से महिलाओं के वीडियो बनाने के कुछ मामले सामने आ चुके हैं।
 
दरअसल, इन हिडन कैमरा का इस्तेमाल ऐसे डिवाइस में किया जाता है, जो रोजाना इस्तेमाल में आती हैं। ऐसे में इन्हें देखकर इस बात का अंदाजा बिल्कुल भी नहीं लगाया जा सकता कि इसमें कैमरा भी हो सकता है।Mysmartcitizen.com आपको कुछ ऐसे ही डिवाइस और उनकी कीमत के बारे में बता रहा है, जिनमें स्पाइ कैमरा होता है।
 
Shoes Spy Camera
कीमत : 14 से 16 हजार रुपए
 मॉल, बाथरूम या कहीं और, इन 11 चीजों में छिपा हो सकता है कैमरा
किसी के जूते में कैमरा हो सकता है आप शायद इस बात पर यकीन ना करें, लेकिन दिल्ली में महिलाओं के वीडियो बनाने के लिए इसी तरह के शू का इस्तेमाल किया गया। ऊपर दिखाई गई जूते की इमेज में 32GB मेमोरी वाला स्पाइ कैमरा लगा हुआ है, जो HD (1280X720 पिक्सल रेजोल्यूशन) डिस्प्ले क्वालिटी का वीडियो शूट करता है। इसमें लैस की तरफ कैमरा है, जो आसानी से नजर नहीं आता। इसके पास एक LED भी लगी हुई है। कैमरा में शटर मौजूद है, जिसका अलग से बटन दिया गया है। वहीं, पावर की और USB पोर्ट भी दिया गया है। इस जूते में कैमरा को इस कदर छिपाया गया है कि बार-बार देखने के बाद भी आप इसे ढूंढ नहीं सकते। ये जूते पेयर में आते हैं और कैमरा का इस्तेमाल सिर्फ एक शू में किया गया है।
Spy Cloth Hook 
कीमत : 6 से 8 हजार रुपए
 मॉल, बाथरूम या कहीं और, इन 11 चीजों में छिपा हो सकता है कैमरा
इस तरह के कैमरे का इस्तेमाल अक्सर बाथरूम में किया जाता है। कई लोग इस तरह के कैमरे से MMS बनाकर ब्लैकमेलिंग का काम करते हैं। देखने में ये कपड़े टांगने के हुक के जैसा होता है, लेकिन इसमें कैमरा छुपा होता है। साथ ही, इसके पीछे की तरफ ऑन/ऑफ का स्विच होता है और माइक्रो USB पोर्ट होता है। इस कैमरे में रिचार्जेबल बैटरी होती है। हालांकि, इन हुक को करीब से देखने पर कैमरा देखा जा सकता है। ऐसे में जो यूजर्स बाहर होटल या दूसरी जगह के बाथरूम इस्तेमाल करते हैं। उन्हें ऐसे हुक को ध्यान से देख लेना चाहिए।
स्पाइ पेन कैमरा (Spy Pen Camera)
कीमत : 400 से 800 रुपए
 
स्टिंग ऑपरेशन के लिए ये सबसे परफेक्ट डिवाइस मानी जाती है। इस डिवाइस का इस्तेमाल पेन की तरह भी किया जाता है। वहीं, इसमें फ्रंट की तरफ एक हिडन कैमरा होता है। इस शर्ट के ऊपर लगाकर आसानी से वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इस तरह के डिवाइस का इस्तेमाल लोग गलत तरीके से वीडियो बनाने के लिए भी करते हैं। 
Spy Calculator Camera
कीमत : 6 से 8 हजार रुपए
 मॉल, बाथरूम या कहीं और, इन 11 चीजों में छिपा हो सकता है कैमरा
इस कैलकुलेटर के साइड में हिडन कैमरा होता है। ये कैमरा कैलकुलेटर की बॉडी में इस तरह छिपा होता है, जो देखने पर भी नजर नहीं आता। जब किसी का स्टिंग करना होता है तो इस कैमरा को उसकी तरफ घुमा दिया जाता है। 
py Watch Camera
कीमत : 1 से 3 हजार रुपए
 मॉल, बाथरूम या कहीं और, इन 11 चीजों में छिपा हो सकता है कैमरा
इस घड़ी के डायल में हिडन कैमरा होता है, क्योंकि ये यूजर के हाथ में होती है ऐसे में इस कैमरे का पता लगना मुश्किल होता है। इसको ऑपरेट करने के लिए बटन दिए होते हैं। जो घड़ी के दूसरे बटन की तरह होते हैं।
Spy Pen Drive Camera 
कीमत : 6 00 से 1200 रुपए
 
इस USB पेन ड्राइव में पीछे की तरह कैमरा होता है। देखने में ये किसी आम पेन ड्राइव की तरह होती है, लेकिन ये मल्टीफीचर्स फंक्शन के साथ आती है। यानी इससे न सिर्फ वीडियो बना सकते हैं, बल्कि स्टिल फोटो भी खींच सकते हैं। इसमें TF कार्ड लगाने की भी सुविधा होती है।
Spectacles with Spy Camera 
कीमत : 3 से 5 हजार रुपए
 
स्पाइक भी स्टिंग के काम में इस्तेमाल किए जाते हैं। इसमें फ्रेम के सामने नट की तरफ कैमरा होता है, जो आसानी से इस्तेमाल में आता है। इसकी सबसे खास बात है कि इसे चलाने वाला जहां भी देखेगा वहां की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। 
Spy Ashtray
कीमत : 10 से 12 हजार रुपए
 
 मॉल, बाथरूम या कहीं और, इन 11 चीजों में छिपा हो सकता है कैमरा
इसमें हिडन कैमरा और माइक होता है। साथ ही, ये ट्रे एक रिमोट के साथ आती है। इसे किसी भी रूम में रखा जाता है। अगर आपको इस ट्रे से बचना है तो इसपर पानी भी डाला जा सकता है। अक्सर कैमरा वाटरप्रूफ नहीं होता है। इसके अलावा, अगर आपको शक है कि किसी ऐसी चीज में कैमरा छुपा हुआ है तो इसे उल्टा कर रख दें। इससे कैमरा सेंसर ढक जाएगा।

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

Top