Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: कम्प्यूटर पर किसी वेबसाइट को ब्लॉक करने के ये हैं 7 आसान Steps
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
 साइट्स को ब्लॉक करने के कई अलग-अलग तरीके हैं। इसमें ब्राउजर, ऑपरेटिंग सिस्टम या नेटवर्क राउटर पर साइट्स को ब्लॉक किया जा सकता है। अगर आप ...
 साइट्स को ब्लॉक करने के कई अलग-अलग तरीके हैं। इसमें ब्राउजर, ऑपरेटिंग सिस्टम या नेटवर्क राउटर पर साइट्स को ब्लॉक किया जा सकता है। अगर आप अपने पर्सनल कम्प्यूटर पर कुछ साइट्स को ब्लॉक करना चाहते हैं तो आप ऑपरेटिंग सिस्टम लेवल पर ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको फॉलो करने हैं 7 आसान स्टेप्स-
 
 
स्टेप- 1
 
एडमिनिस्ट्रेटर अकाउंट से सिस्टम में लॉग इन करें। इसके बाद सर्च में जाकर Run पर क्लिक करें। इसके बाद c:WindowsSystem32driversetc पर जाएं।
 
स्टेप- 2
 
फाइल नाम 'hosts' पर डबल क्लिक करें। फाइल को ओपन करने के लिए नोट पैड सिलेक्ट करें और OK बटन पर क्लिक करें।
स्टेप- 3
 
आपके 'hosts' फाइल की आखिरी दो लाइन कुछ इस तरह होंगी- "#127.0.0.1 localhost" और "# ::1 localhost"।
स्टेप- 4
 
अगर आप फाइल को एडिट नहीं कर पा रहे हैं तो इसके लिए आपको पहले यूजर को सभी राइट्स देने पड़ेंगे। इसके लिए hosts पर राइट क्लिक करें। इसके बाद Properties बटन पर क्लिक कर Security tab>Users account>Edit में जाकर यूजर को सिलेक्ट करें।
स्टेप- 5
 
इसके बाद जो विंडो ओपन होगा उसमें एक बार फिर Users को सिलेक्ट करें। इसमें 'Full control' पर क्लिक करने के बाद सभी पॉपअप पर क्लिक करें। इससे यूजर को साइट्स ब्लॉक करने के सभी राइट्स मिल जाएंगे।
स्टेप- 6
 
फाइल के अंत में आप उन वेबसाइट्स के वेब ऐड्रेस डालें, जिन्हें आप ब्लॉक करना चाहते हैं। ऐसा करने के लिए फाइल के अंत में 127.0.0.1 के साथ जिस साइट को ब्लॉक करना चाहते हैं, उसका नाम टाइप करें। इससे आपके पर्सनल कम्प्यूटर में वह साइट ब्लॉक हो जाएगी।
 
उदाहरण के तौर पर अपने कम्प्यूटर में गूगल को ब्लॉक करने के लिए फाइल के अंत में '127.0.0.1 www.google.com' टाइप करना है। इस तरह से आप जितनी चाहें, उतनी साइट्स को ब्लॉक कर सकते हैं लेकिन एक बार में एक ही साइट ब्लॉक की जा सकेगी। दूसरी साइट ब्लॉक करने के लिए पूरी प्रॉसेस को फिर से दोहराना पड़ेगा।
स्टेप- 7
 
अंत में सेव बटन पर जाकर इसे सेव कर दें। इसके बाद कम्प्यूटर को री-स्टार्ट करें। आप देखेंगे कि जिन वेबसाइट्स को ब्लॉक करना चाहते थे, वे सभी ब्लॉक हो चुकी हैं।

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top