Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: आपकी पर्सनल बातें सुन सकता है FB, ऐसे करें इस फीचर को बंद
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
क्या आप ये जानते हैं कि आप जो भी बातें अपने फोन पर करते हैं वो सारी बातें फेसबुक चोरी छुपे सुनता है। क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप ...
क्या आप ये जानते हैं कि आप जो भी बातें अपने फोन पर करते हैं वो सारी बातें फेसबुक चोरी छुपे सुनता है। क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप अपने दोस्त से फोन पर बात कर रहे हो और अगले ही पल जब आप फेसबुक खोले तो उसी चीज का विज्ञापन फेसबुक पर देखें। क्या हुआ, हैरान रह गए। ये बिल्कुल सच है। आपकी फोन पर हुई एक भी बात फेसबुक से छुपी नहीं है।
दरअसल, फेसबुक पर आरोप है कि वो लोगों की बातें सुनता है और इसी आधार पर अपने विज्ञापन लोगों तक पहुंचाता है। फेसबुक अपनी एप के जरिए लगातार आपकी जासूसी कर रहा है। जब कभी आप फेसबुक एप को इंस्टॉल करते हैं तो वो आपसे फोन ऑडियो को इस्तेमाल करने की इजाजत मांगता है। अगर आप उसे ये इजाजत दे देते हैं तो फेसबुक आपकी सारी बातें सुन सकता है।
इस पूरे मामले को लेकर फेसबुक ने दावा किया है कि ये सब फेसबुक यूजर्स की मदद करने के लिए कर रहा है। फेसबुक यूजर को उन्हीं चीजों के सजेशन देता है जिनके बारे में यूजर्स जानना चाहते हैं। लेकिन अगर आप इस जासूसी से निजात पाना चाहते हैं तो आप ये कर सकते हैं।
आईफोन यूजर्स के लिए:
1- सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं।
2- यहां आपको कुछ ऑप्शन मिलेंगे जिसमें से आपको फेसबुक पर टैप करना है।
3- फेसबुक पर क्लिक करने के बाद इसकी सेटिंग्स में जाएं और माइक्रोफोन को ऑफ कर दें।
एंड्रायड यूजर्स के लिए:
1- सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं।
2- फिर आपको प्राइवेसी पर टैप करना है।
3- इसके बाद फेसबुक के एक्सेस को बदल दें।
बस इसके बाद से फेसबुक आपकी कोई भी प्राइवेट बात नहीं सुन पाएगा।

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top