Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: ये क्या, बंद हो जाएगी व्हाट्स ऐप से कॉलिंग
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्स ऐप की वॉयस कॉलिंग सेवा पर बैन लग सकता है। दरअसल विभिन्न मोबाइल नेटवर्क प्रदाता कंपनियों ने टेलिकम्युनिकेशन ...
लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्स ऐप की वॉयस कॉलिंग सेवा पर बैन लग सकता है। दरअसल विभिन्न मोबाइल नेटवर्क प्रदाता कंपनियों ने टेलिकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट से रिक्वेस्ट की है कि वह मोबइल ऐप बेस्ड वॉयस कॉलिंग सर्विस पर रोक लगाएं।
मोबाइल ऐप बेस्ड वॉयस कॉलिंग सर्विस को बंद करने की गुजारिश करते हुए टेलिकॉम सेक्रेटरी जे एस दीपक ने अपने लैटर में लिखा कि मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हुए इंटरनेट से कॉल करना लैंडलाइन और मोबाइल के लिए तय हुए नियमों के खिलाफ है, इसी कारण मोबाइल नेटवर्क प्रदाता घाटा झेल रहे है।
इसी कारण वह लोग चाहते है कि टेलिकम्युनिकेशन कोई ठोस कदम उठाएं और एप बेस्ड वॉयस कॉल पर रोक लगाएं। वैसे टेलिकॉम ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी पत्र लिखकर शिकायत की है,इनमें भारती एयरटेल समेत वोडाफोन और आईडिया जैसी कंपनियां शामिल है।
गौरतलब है कि वॉयस कॉल की सर्विस देने वालों में व्हाट्स ऐप और स्काइप ऐप ओवर दी टॉप है। यह नेटवर्क की सुविधा देने वाली कंपनियों का प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन्हें कोई डायरेक्ट फायदा नहीं पहुंचाते। अब देखना है कि डीओटी का इस शिकायत पर क्या रूख रहता है।

About Author

Advertisement

एक टिप्पणी भेजें

 
Top